सूजी का हलवा रेसिपी | Suji Ka Halwa Recipe In Hindi

Spread the love

सूजी का हलवा ((Suji Ka Halwa Recipe In Hindi)) भारतीय लोकप्रिय डिजर्ट है | भारत में आमतौर पर पूजा के अवसर पर सूजी का हलवा बनाया जाता है | इसे रवा शीरा भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए किसी भी विशेष अवसर की आवश्यकता नहीं है। जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तो आप झटपट सूजी का हलवा खा सकते है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है | और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। तो चलिए दोस्तों देखते है सूजी का हलवा बनाने का तरीका और विधि।

सामग्री

1] 1 कप घी

2] 4-5 बादाम बारीक काटा हुआ

3] 4-5 काजू बारिक काटा हुआ

4] 8-9 किशमिश

5] 1 कप रवा / सेमोलिना / सूजी

6] 1.1/2 कप दूध

7] 1 कप पानी

8] 2 -3 टेबल स्पून केसर पानी

9] 3/4 कप चीनी

10] 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर

सूजी का हलवा रेसिपी विधि | Suji Ka Halwa Recipe In Hindi

1] सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 3/4 कप घी मीडियम/धीमी आंच पर गरम करें। अभि बारीक काटा हुआ बादाम, काजू,किशमिश डालें।

2] मेवा कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग की होने तक कम आंच पर भूनें।

3] भुने हुए मेवों को एक कटोरी मेई रखें।

4] अब इसमें 1 कप रवा डालकर कम आंच पर भूनें।मीडियम गैस पर पांच से सात मिनट में सूजी भून जाती है।

5] सूजी भूनने पर गैस को बंद कर दें और सूजी को एक प्लेट या बाउल में निकाल लें | सूजी का हलवा बनाने के लिए सूजी का अच्छे से भूनना बहुत ज़रूरी होता है। अगर ये सही से नहीं भूनेगी तो आपका हलवा ज़्यादा टेस्टी नहीं बनेगा |

10] मिनट के लिए गर्म पानी में केसर के कुछ धागे भिगो दे |

11] एक दूसरे बर्तन में, 1 1/2 कप दूध, 1 कप पानी और 2 -3 टेबलस्पून केसर पानी लें |

12] अभी थोड़ा थोड़ा हिलाएं और दूध में उबाल आने दे।

13] भुने हुए रवा के ऊपर उबलता दूध डालें और लगातार मिलाएं।. तब तक चलाते रहें जब तक कि रवा  और गाढ़ा न हो जाए।

14] ढककर 5 मिनट तक या दूध के पूरी तरह से अवशोषित होने तक उबालें।

15] इसके अलावा, ¾ कप चीनी डालें और चीनी के घुलने तक अच्छी तरह से मिलाएं।

16] तले हुए मेवे, ¼ टीस्पून इलायची पाउडर डालकर अब इसको मिक्स करते हुए पांच से सात मिनट तक चलाते हुए पकाएं। थोड़ी देर में सूजी फूलना शुरू हो जाएगी |

17] अंत में, जब हलवा हलका ब्राउन  दिखने लगे तो गैस को बंद कर दें क्योकि थोड़ी देर रखने से ये और गाढ़ा हो जायेगा।

18] अब हमारा हलवा सर्व करने के लिए एकदम रेडी है। इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर थोड़े से ड्राई फ्रूट से गार्निश कर लें |

सुझाव

  • ड्राई फ्रूट आप अपनी पसंद से कम या ज्याद भी कर सकती है।
  • हलवा बनाते मीडियम गैस पर ही पांच से सात मिनट में सूजी भून जाती है। सूजी भूनने पर गैस को बंद कर दें और सूजी को एक प्लेट या बाउल में निकाल लें। क्योकि पैन बहुत गर्म होती हे अगर सूजी को इसमें छोड़ देंगे तो ये नीचे से लगने लगेगी और सूजी का कलर खराब हो जायेगा।
  • सूजी का अच्छे से भूनना बहुत ज़रूरी है।

आपको यह सूजी का हलवा रेसिपी विधि | Suji Ka Halwa Recipe In Hindi कैसी लगी ? अगर आपने  सूजी का हलवा को इस रेसिपी को देखकर बनाया है, तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपकी सूजी का हलवा रेसिपी कैसे बनी |

Read More | इसे भी पढ़ें

गाजर का हलवा की रेसिपी | Gajar Ka Halwa Recipe In Hindi

3 thoughts on “सूजी का हलवा रेसिपी | Suji Ka Halwa Recipe In Hindi”

Leave a Comment